हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। पवित्र सावन मास के अवसर पर रविवार को श्री बाबा तुरंत नाथ कांवड़िया ग्रुप की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों से सजे रथ, अघोरी की टोलियां और बच्चों को लुभाने वाले कार्टून पात्र यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िये हाथों में कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा की शुरुआत छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंत नाथ मंदिर से हुई। यहां से यात्रा भूसा मंडी, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा और नुमाइश चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे और...