Hardoi News: झंडा मेला पर स्थानीय अवकाश की मांग
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: संडीला। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 22 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री महावीर जी झंडा मेला के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर संडीला ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित करने की मांग की। तहसील प्रभारी पवन कुमार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बाजपेयी, दुर्गेश जायसवाल, शैलेंद्र मौर्य, सतेंद्र वीर सिंह और दीपक त्रिपाठी समेत शिक्षकों ने बताया कि झंडा मेला में भारी भीड़ जुटती है। बैरिकेडिंग के कारण आवागमन प्रभावित होता है। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशानी रहती है। शिक्षकों ने श्री महावीर जी के पूजन-अर्चन के लिए भी अवकाश की आवश्यकता बताई। संघ के अनुसार पिछले कई वर्षों से झंडा मेला के अवसर पर स्थानीय अवकाश दिया जाता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.