Hardoi News: ज्वेलर्स रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम क्षेत्र से एक 22 वर्षीय ज्वेलर्स रहस्यमय हालातों में लापता हो गया। परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला तहसील चौराहा निवासी तैमूर खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई अकरम खान ज्वेलर्स का कार्य करता है। जुलाई की सुबह करीब नौ बजे बिलग्राम के पीपल चौराहा स्थित अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान वह बिना किसी को बताए कहीं चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद जब अकरम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। काफी प्रयासों के बाद भी जब अकरम का पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.