हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लूट ,धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुजहा पारा निवासी अली अहमद का कहना है कि हिन्दूजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी से लगभग 25 लाख रुपये का ऋण लेकर 31 लाख रुपये की एक जेसीबी मशीन खरीदी थी। वह प्रति माह 59,811 रुपये की किस्त नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। अब तक 5.38 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर चुके हैं। उन्होंने कुछ अतिरिक्त धनराशि कंपनी के रिकवरी एजेंट को दी लेकिन उसने पैसे को खाते में जमा नहीं किया। रसीद भी नहीं दी। इसके बाद 5 मार्च 2025 को फिरोजापुर और नरहाई के बीच फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दुर्गा साहनी, पंकज पटेल, अनुज श्री...