Hardoi News: जेल लाइन के सरकारी आवास में महिला को रखने पर सिपाही समेत दो कर्मचारियों पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिला कारागार में तैनात डार्क रूम अटेंडेंट पर जेल लाइन स्थित सरकारी आवास में बिना अनुमति महिला को रखने और सहकर्मियों से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने कर्मचारी अनिल कुमार और उसके साथ रह रही अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर के अनुसार, अनिल कुमार जिला कारागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसने जेल लाइन स्थित सरकारी आवास में एक महिला को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के रखा है। इसे जेल मैनुअल के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है।
सहकर्मियों से गाली-गलौज का आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारी शराब के नशे में जेल परिसर में हंगामा करता था। उसने हेड जेल वार्डर अनिल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.