Hardoi News: जेब काटने की घटना में कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: हरदोई। साण्डी कस्बे में जेब काटने की घटना में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई न करने और जानकारी होने के बावजूद उसे नहीं पकड़ने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपनिरीक्षक शुभम सिंह यादव को जेब काटने की घटना की जानकारी थी। बावजूद आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई नहीं की गई और उसे पकड़ा भी नहीं गया। यह पुलिसकर्मी के कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही है। इसी के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें। लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.