हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: हरदोई। जनपदीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। उद्घाटन संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने किया। संचालन संजय कनौजिया ने किया। रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरपालपुर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज और वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के अंशु ने प्रथम और गंगा देवी इंटर कॉलेज के करन कश्यप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 45 किग्रा में एसडी कॉलेज के आकाश, 50 किग्रा में जीनियस पब्लिक स्कूल के हमजा खान, 55 किग्रा में आरआर इंटर कॉलेज के शिवांश दीक्षित और 66 किग्रा में अभिनव...