हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: हरदोई। अहिरोरी सीएचसी में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस करीब एक घंटे देर से पहुंचने और पोषण आहार नहीं मिलने का आरोप लगाया है। कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। अहिरोरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत थोक कबूल निवासी जयप्रकाश की पत्नी सोनी को शनिवार तड़के करीब चार बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के अनुसार, सुबह 4:19 बजे पहले बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद सुबह पांच बजे के बाद दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। सोनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बेटा और एक बेटी है। प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सोनी के पहले से दो बेटियां नेहा और विनीता हैं। जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद परिवार में चार बच्चे हो गए। मृतका के ससुर राम सहाय ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस के लिए फोन करने के कर...