Hardoi News: जुआ खेलते सात को पकड़ा, 8150 रुपये बरामद
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: सुरसा। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 8150 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है। ग्राम बील से करीब 100 मीटर पहले सड़क किनारे खेत में कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में ताश खेलते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सात को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज, विपिन, पप्पू, गुड्डू, अनिल, रीशू और विमलेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि सभी जुआरियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.