हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन के मुताबिक 30 अक्टूबर को उपनिरीक्षक व्यास यादव हमराह मुख्य आरक्षी वेदप्रकाश व आरक्षी शैलेश सिंह के साथ ग्राम उनौती में गश्त पर थे। हेतमपुरवा स्थित देशी शराब के ठेके के पास बनी एक कोठरी में कुछ लोग रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोठरी में दबिश दी। राजू गुप्ता निवासी परसनी, सौरभ निवासी उनौती और शिवम कश्यप निवासी हेतमपुरवा को मौके से 52 ताश के पत्ते और फड़ पर रखे 160 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान रामू निवासी परसनी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...