हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: हरदोई। कासिमपुर थाने में तैनात आरक्षी राजेश यादव को अपने बीट क्षेत्र में कथित रूप से रिश्वत लेकर जुआ कराने, लकड़ी कटान और अवैध खनन कराने के मामले में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक सिपाही पर अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया है। पुलिस विभाग की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति किसी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें। लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...