Hardoi News: जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत राज्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। गरीबी के खिलाफ सरकारी मुहिम को धरातल पर उतारने की पहल के तहत यहां ब्लॉक परिसर में जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत 372 गरीब परिवारों को कपड़ों की किट दी गई। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा अध्यक्षता ने की। प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम बना दिया। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा सरकार का प्रयास है कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी अपने संबोधन में अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजन में विकासखंड की सभी ग्राम पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.