हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: सुरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहरा मजरा जीतपुरवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक सोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात गांव निवासी 24 वर्षीय सोहित पुत्र कोमिल की पुलिया के पास धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वास शर्मा व सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। मामले में चाचा रामासरे की तहरीर पर गांव के जितेंद्र व अमर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। परिजनों के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व अंतरजाती...