Hardoi News: जीजा पकड़कर लाए सांप, डिब्बा खोलने पर साले को डसा
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: पिहानी। कस्बे में एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। सांप उसके जीजा संभल से लेकर आए थे। बहनोई और बहन रक्षाबंधन पर अपनी घर आए थे। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला मुरीदखानी निवासी विनोद रस्तोगी कॉस्मेटिक के सामान की फेरी लगाकर जीवन यापन करता था। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर उसकी बहन अनीता और जीजा राजू रस्तोगी बबराला जिला संभल से आए थे। बताते हैं कि राजू घरों से सांपों के रेस्क्यू का काम करते हैं। गुरुवार को उन्होंने एक घर से सांप का रेस्क्यू किया था। शुक्रवार को उसे साथ में लेकर पिहानी चले आए। शाम को विनोद सांप को निकालकर खेलने लगा और उसी दौरान ने उसे डस लिया। परिजन पहले उसे सीएचसी ले गए पर बाद में झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.