Hardoi News: जीएसटी टीम पहुंचते ही पान मसाला दुकानदारों में मची खलबली
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: बेनीगंज। पान मसाला की मनमानी बिक्री की शिकायत पर जीएसटी टीम के बेनीगंज पहुंचते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर हो लिए। टीम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा की दुकान पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की और स्टॉक का मिलान किया। नगर निवासी अधिवक्ता डीके राना की शिकायत पर जीएसटी टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने दुकान के बिक्री संबंधी रिकॉर्ड और स्टॉक की गणना की। जांच के बाद टीम वापस लौट गई। इससे अन्य व्यापारियों ने राहत की सांस ली। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई है। दुकान के अभिलेख खंगाले गए हैं। जांच में जो कमियां मिली हैं, उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। दुकान संचालक को नोटिस दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.