Hardoi News: जीआरपी थाने में हथियारों से लेकर अभिलेखों तक जांचे
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज ने गुरुवार को जीआरपी थाना हरदोई का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति परखी। पुलिसकर्मियों को रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। आईजी ने महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना और थाना कार्यालय का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से वहां मिलने वाली सहायता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने और फरियादियों के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए। थाना परिसर, अपराध कार्यालय, मालखाना और हवालात में साफ-सफाई की स्थिति भी देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.