हरदोई, अगस्त 3 -- Hardoi News: हरदोई। जिला पंचायत भवन के सभागार में बुधवार को एक दिवसीय एकीकृत आउटरीच कार्यक्रम होगा। इसमें विकसित भारत-जीआरजी कानून, 2025 और नशामुक्त भारत अभियान विषय पर आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा मुख्य अतिथि तथा श्रम एवं रोजगार विभाग के उपायुक्त संतोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विषय विशेषज्ञ ग्रामीण रोजगार, जीआरजी कानून-2025 के प्रावधानों, 125 दिन के रोजगार, डिजिटल व्यवस्था और महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर जानकारी देंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...