Hardoi News: जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है : नरेश अग्रवाल
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन में कहा कि छात्र, युवा और नौजवान जिसके साथ होते हैं, जीत सदैव उसी की होती है। जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। अपने 54 साल के राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न चुनावों में छात्रों और युवाओं से मिले सहयोग को वह कभी नहीं भूल सकते। नरेश अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे नितिन अग्रवाल को हरदोई की जनता लगातार चार बार विधायक चुन चुकी है। उनकी इच्छा है कि नितिन अग्रवाल पांचवीं बार भी चुनाव जीतें। इसके लिए युवाओं के सहयोग की आवश्यकता है। युवा सम्मेलन के संयुक्त आयोजकों में अम्बुज शुक्ला, प्रियम मिश्रा, मुनी मिश्रा, अंकित अवस्थी और अभिषेक मिश्रा हनी शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.