हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। राज्य परियोजना निदेशक एवं महानिदेशक समग्र शिक्षा के आदेशानुसार डीआईओएस डॉ अरविंद कुमार पाठक व बीईओ बृजेश त्रिपाठी को 2-3 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। ​राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान शैक्षिक प्रशासन में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए अवार्ड देगा। डॉ. अरविंद कुमार पाठक द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी के रूप में किए गए कार्यों एवं नवाचार प्रोजेक्ट विद्या शक्ति, बुलावा अभियान, निपुण भारत मिशन में आदि उत्कृष्ट कार्यो के लिए यह सम्मान मिलेगा। जनपद हरदोई में संडीला ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी को भी राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में उनके द्वारा शैक्षिक प्रशासन एवं नवाचार में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के ...