Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शुक्रवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की बाहरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखी जाए। सुरक्षा के लिए मानकों के अनुरूप प्रबन्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी आगंतुकों का विवरण सम्बन्धित रजिस्टर पर तत्काल दर्ज कराया जाए। सीसीटीवी कैमरे निरन्तर क्रियाशील रखे जाएं। इस अवसर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.