Hardoi News: जिलाधिकारी और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था परखी। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.