हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हरदोई क्षेत्र का चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल वाजपेयी की अध्यक्षता में हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह सेंगर और प्रेम नारायण शर्मा की देखरेख में पदाधिकारी चुने गए। क्षेत्रीय मंत्री पद पर जितेंद्र बहादुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीत उपाध्याय को रिकॉर्ड 42 मतों से हराया। शरद तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष और पुष्पेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि व क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार वर्मा चुने गए। चुनाव में गोला, लखीमपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, कन्नौज डिपो के पदाधिकारियों ने विजेता पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का क्षेत्रीय चुनाव आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...