हरदोई, नवम्बर 25 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर कस्बे के प्रमुख बाजार में रोजाना लगने वाला जाम अब आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बड़ा संकट बन गया है। बुधवार दोपहर बाजार में लगे भीषण जाम में एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही, जिससे तीमारदारों और राहगीरों की सांसें अटकी रहीं। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के बावजूद किनारे खड़े बिजली के पोल, अतिक्रमण और बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। कस्बे से गुजरने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल अब भी आवागमन में बड़ी बाधा बने हुए हैं। करीब दो माह पूर्व विद्युत और पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे कर इन पोलों को चिन्हित किया था, मगर इन्हें हटाने की कवायद अब तक कागजों से बाहर ...