हरदोई, जुलाई 30 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में गुरुवार को कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से लेकर दोपहर तक बड़ा चौराहा, अटल चौक, जिंदपीर चौराहा, बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी और पिहानी चुंगी समेत कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण वाहन चालक और राहगीरों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। जाम में सबसे अधिक परेशानी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल वाहनों, मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस और व्यापारियों को उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालक गाड़ियों के बीच से निकलने का प्रयास करते रहे। इससे कई बार अव्यवस्था की स्थिति बन गई। चिलचिलाती उमस और धीमी रफ्तार से रेंगते वाहनों के बीच लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। धीरज, रवि, सतीश, अंकित, कमल समेत स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर क...