Hardoi News: जहानीखेड़ा में हाईवे पर गड्ढे सफर में दे रहे हिचकोले
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: पिहानी, संवाददाता। भारी बारिश से खराब हुईं सड़कों की मरम्मत अभी शुरू नही हो सकी है। आलम यह है कि जहानीखेड़ा क्षेत्र में हाइवे पर जगह जगह गड्ढे वाहन चालकों को हिचकोले दे रहे हैं। दरअसल लखनऊ दिल्ली नेशनल हाइवे पर रोजाना सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। इधर जहानीखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जगह -जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों चालको के लिए सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्हें हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अचानक गड्ढा सामने आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो जाता है लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टोनू मिश्रा, राघवेंद्र, सनी, आदित्य आदि लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई स्थानों पर बन गए गड्ढों से वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.