हरदोई, अक्टूबर 31 -- Hardoi News: हरदोई। जमीन पर कब्जेदारी के विवाद में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में जिला जज रीता कौशिक ने आरोपित की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, छोटक्के और आरोपित पक्ष के बीच बांधा तिराहे पर सड़क किनारे स्थित जंगल-झाड़ी की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। छोटक्के की पत्नी विद्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे उसके पति घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपित पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही जमीन न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन 13 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें सीएचसी अहिरोरी से जिला अस्पताल रेफर किया ...