हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: टड़ियावां। थानाक्षेत्र के टड़ियावां गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के परिसर से चोर करीब 200 मीटर सोलर केबल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे गार्ड को हुई। टड़ियावां गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। यहां सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड सुधीर यादव शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिसर में पहुंचा। उसने देखा कि सोलर से जुड़ी करीब 10 एमएम की केबल गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। गार्ड ने करीब 200 मीटर केबल चोरी होने की जानकारी देते हुए थाने में तहरीर दी। टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक इफ्तार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...