हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: मल्लावां (मल्लावां)। जिले के मल्लावां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेंदुआ में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए अभी तक पूरी तरह राहत नहीं बन सकी है। टंकी का निर्माण पूरा होने के बावजूद घरों तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।

जलापूर्ति की कमी गांव में अब भी 25 से 40 प्रतिशत परिवारों के नल कनेक्शन अधूरे हैं, जिससे पाइपलाइन अधिकांश स्थानों पर सूखी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी के लिए उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई पुराने कुएं सूख चुके हैं या अस्तित्व में नहीं हैं, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीण कुलदीप, रवि कुमार, रामशंकर और प्रेमसागर ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण जल जीवन मिशन का लाभ सभी लोगों तक नहीं पहुं...