हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के मंगली पुरवा फाटक के पास स्थित वैष्णो नगर और प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्लेवासियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोग लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। दोनों मोहल्लों में करीब सात से आठ गलियां हैं, जिनमें तीन से चार फीट तक पानी भरा रहता है। दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जलभराव से निजात दिलाने की मांग इन मोहल्लों का बड़ा हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र में आता है। सपा नेता ने कहा कि सड़क और नाली की समस्या के संबंध मे...