Hardoi News: जलभराव से खरीदारी प्रभावित, महिलाओं को परेशानी
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: मल्लावां। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद कस्बे के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों की परेशानी रही। कस्बे के कई इलाकों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा है। पुरुष किसी तरह पानी से होकर बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन महिलाओं को घर से निकलने में अधिक परेशानी हो रही है। इससे महिलाओं में रोष है। कस्बा मोहल्ला निवासी ओंकार मास्टर ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान इसी तरह जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रक्षाबंधन पर नलों से मिला सीवर का पानी, आक्रोश नाली-नालों की नियमित सफाई न हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.