हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: संडीला (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में लगातार हुई बारिश ने संडीला के औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति में लापरवाही उजागर कर दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह पानी भर गया है। इसका असर अब औद्योगिक इकाइयों के संचालन पर भी पड़ने लगा है।फेस-2 स्थित पशु आहार निर्माता ज्ञान धारा कंपनी के परिसर में पानी भरने से कामकाज प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कई अन्य फैक्ट्रियों में भी उत्पादन और दैनिक गतिविधियां प्रभावित होने की बात सामने आई है। जलभराव के कारण कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी नहीं होने से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की स...