Hardoi News: जलभराव की समस्या को मुद्दा बनाएगी सपा
हरदोई, अगस्त 28 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के आसपास बसे मोहल्लों में जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग फिर तेजी पकड़ने लगी है। बारिश के मौसम में इन मोहल्लों में जलभराव आफत बन गया है। जब तक पानी थोड़ा कम हो पाता है तब तक फिर बारिश आ जाती है। करीब एक महीने से मोहल्लेवासियों को कीचड़युक्त जलभराव के बीच होकर निकलना पड़ रहा है। सपा इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने की बात कह रही है। शहर के आसपास बसे मोहल्ला आजादनगर, प्रगतिनगर, रद्धेपुरवा, चांद बेहटा, इंद्रानगर आदि मोहल्लों में एक लाख से अधिक आबादी जलभराव की समस्या से प्रभावित है। सपा नेता अखिलेश पाठक का कहना है कि गांवों से आकर शहर में बसने वाले इन मोहल्लावासियों की तरफ प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। सरकार शासन स्तर पर लंबित सीमा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृति दे। ताकि यहां पर भी नगर पालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.