Hardoi News: जर्जर दीवार ढहने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला की मौत
हरदोई, अक्टूबर 5 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार दोपहर घर में बैठकर खाना खा रही बुजुर्ग महिला के ऊपर अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर दो बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ककरहिया गांव निवासी बाबू सिंह की 75 वर्षीय पत्नी रामकुमारी रविवार दोपहर बाद घर के अंदर बैठकर खाना खा रही थीं। तभी घर की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर रामकुमारी को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र के 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.