हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की धरती पर सितारों ने उतरकर अपनी चमक बिखेरी। स्कूल के वर्षिकोत्सव आविर्भाव में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के सालाना उत्सव का शुभारंभ जयपुरिया ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन वत्स जयपुरिया ने मां शारदा के समक्ष दीप जलाकर किया। आविर्भाव की थीम अराउंड द वर्ल्ड रही। विभिन्न संस्कृतियों में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वन वर्ल्ड वन रिदम ओपनिंग डांस से हुई। नन्हे मुन्ने की कार्निवल क्यूटिज प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया । अनंत द इंफिनिटी जर्नी ऑफ इंडिया के माध्यम से देश की गौरवशाली यात्रा को दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: यूरोकिड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव 'अनुभूति' का आयोजन वर्ड्स ऑफ विजडम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...