Hardoi News: जम्मू से गांव लौट रहे बिहार के युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। जम्मू से बिहार अपने गांव लौट रहे युवक की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जीआरपी ने उसे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान बिहार के बेतिया जिले के रामनगर थानाक्षेत्र के मुगरहा निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई। शैलेंद्र जम्मू में लकड़ी का काम करता था। बीमारी के चलते वह ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी ने उसे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतारा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने बिहार के रामनगर थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। सोमवार सुबह परिजन हरदोई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे। यहां शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.