हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: बेंहदर, संवाददाता। कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में एक महिला की जमीन को कथित तौर पर दोबारा बेचने और उस पर बने मकान को गिराने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर रविवार को दर्ज हुए मुकदमे में धोखाधड़ी समेत बीएनएस की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मामले की विवेचना एसआई अवधेश सिंह यादव को सौंपी गई है। भटौली निवासी सीमा ने आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2012 में गांव की ही शशि देवी से ढाई बिस्वा जमीन 87,500 रुपये में खरीदी थी। महिला के मुताबिक जमीन गाटा संख्या 913 उसके नाम दर्ज है और उसने उस पर मकान बनाकर पेड़ भी लगाए थे। आरोप है कि इसके बावजूद शशि देवी ने उसी जमीन को कथित रूप से ओमप्रकाश के हाथ बेच दिया। महिला का आरोप है कि ओमप्रकाश समेत छह लोग एकराय होकर उसकी जमीन पर ...