Hardoi News: जमीन के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पत्नी को भी पीटने का आरोप
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: शाहाबाद। सिकंदरपुर नरकतरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित राजेश ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है 19 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह खेत पर गया था। तभी राकेश, उसकी पत्नी कुसुमा, मिथिलेश और उसकी पत्नी बबली ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजेश के सिर और शरीर में चोटें आईं। बचाने पहुंची पत्नी नन्ही के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.