हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पीड़ित अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान सर्वेश उर्फ गुड्डू, सोनू और मोनू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के भाई कृष्णपाल को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...