Hardoi News: जमीन के विवाद में जान से मारने की धमकी, पांच पर केस
हरदोई, अक्टूबर 31 -- Hardoi News: पचदेवरा। जमीन के हिस्से को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पचदेवरा पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। शाहजहांपुर के अल्हागंज थानाक्षेत्र के ग्राम ब्रह्मगौटिया निवासी संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम हथौड़ा में उनकी पैतृक जमीन है। इसके एक चौथाई हिस्से पर उनका परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से खेती कर रहा है। बंटवारे को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। आरोप है आठ नवंबर 2025 को खेत की बुआई के दौरान आरोपियों ने उनके भाई गुरुदेव और चचेरे भाई सर्वेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इसमें सर्वेश के दोनों हाथ टूट गए थे, जबकि गुरुदेव के पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पहले से मुकदमा न्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.