हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के समरेहटा गांव में जन्माष्टमी पर प्रसाद बनाने गई महिला के घर से जेवर चोरी हो गए। बट्टिी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह घर के पास अनुराग सिंह के यहां प्रसाद बनाने गई थी। घर में ताला नहीं लगा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का कृष्णा घर में घुस गया और बक्से में रखी एक जोड़ी सोने के कुंडल और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ली। कुंडल की कीमत 22,100 और पायल की कीमत 4840 रुपये बताई गई है। थानाध्यक्ष प्रशान्त दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...