हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: अतरौली। क्षेत्र के प्राचीन जंगली शिव मन्दिर में श्रावण मास पर श्रीराम कथा के आयोजन का शुभारम्भ मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने पूजन करते हुए किया। श्रीराम कथा का वाचन कथा व्यास निराला ठाकुर ने भगवान शिव माता पार्वती संवाद और प्रभु श्रीराम लला के जन्मोत्सव का व्याख्यान किया गया। इसमें आये भक्त सुनकर भावुक हो गए। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश अवस्थी नें बताया श्रावण मास में प्रभु श्रीराम की कथा का वर्णन मन्दिर परिसर में बेहद सुखद है। मन्दिर कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह पम्मू, अनिल गोस्वामी, पुजारी कमलेश, अंशु मिश्रा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...