Hardoi News: छेड़छाड़ मामले में कन्नौज के आरोपी को पकड़ा
हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: हरदोई। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में मंझिला थाना पुलिस ने कन्नौज के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दो अक्तूबर को मंझिला थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो लोगों ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं में बदलाव किया गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित नदीम निवासी गुगरापुर थाना गुरसहायगंज कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, सिपाही पवन सिंह और रवि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.