Hardoi News: छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, चार पर रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: हरदोई। एक गांव में महिला से छेड़खानी, गाली-गलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम बरौली निवासी कुमकुम पत्नी मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आदित्य नरायन और शिवम उर्फ अर्पित ने अश्लील बातें व इशारे करते हुए उसे पकड़कर गिरा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद वह अपनी सास के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई। आरोप है कि वहां अरविन्द और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने गाली-गलौज कर दोनों को भगा दिया। इसके बाद जब वह अपने दूसरे घर जाती थी तो ऊषा देवी और उसके बच्चे रास्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.