हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: टड़ियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां में मरीजों के इलाज को लेकर चिकित्सकों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि जन्माष्टमी की छुट्टी का हवाला देकर अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार देने से मना किया गया। इस दौरान डॉक्टर द्वारा मरीजों को इलाज से इनकार किए जाने का वीडियो भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। ग्राम लहराई के शिकायतकर्ता ज्ञानू तिवारी का आरोप है कि वे शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें छुट्टी का हवाला देकर वापस भेजने का प्रयास किया गया। जिसका वीडियो भी बनाया है। मामले में सीएमओ ने स्पष्ट किया कि दोपहर 12 बजे तक सभी अस्पतालों में मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में टड़ियावां सीएचसी में मरीजों को इलाज से मन...