Hardoi News: छात्र की मौत के मामले में दो दोस्तों पर हत्या का केस
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा मार्ग पर दुर्गागंज के पास रविवार रात हुए कार हादसे में बीएससी के प्रथम वर्ष के छात्र सोनू (18) की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर रोहित और उर्वेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों उसके दोस्त हैं। पुलिस ने पूंछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है। सोमवार को पीएम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने गोली चलने की बात को स्वीकारा था। कहा था कि तमंचा जाचने के दौरान गोली किससे चली इसकी उन्हें जानकारी नहीं है । परिजनों की मांग पर मंगलवार को दोबारा सबका पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक सोनू हरपालपुर क्षेत्र के गुलौली गांव का निवासी था। उसके पिता अनिल कुमार अरवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.