हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: हरदोई। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय परिसर में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने माताओं और परिजनों को नवजात शिशु के लिए स्तनपान के महत्व की जानकारी देते हुए जन्म के तुरंत बाद मां का दूध पिलाने तथा छह माह तक केवल स्तनपान कराने की अपील की। गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका शुक्ला ने कहा कि नवजात के लिए मां का पहला दूध अमृत के समान होता है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसके समुचित शारीरिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि छह माह तक शिशु को किसी अन्य आहार या पानी की आवश्यकता नहीं होती। यह भी पढ़ें- Hapur News: मां का दूध नवजात के लिए पहला अमृत, स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नीं...