हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: कछौना। क्षेत्र के ग्राम गांव के निवासी 65 वर्षीय दिनेश चंद्र बाजपेई बुधवार की रात घर की छत पर सो रहे थे। मध्य रात्रि के करीब अचानक तेज हवा व बारिश के आसार देखकर दिनेश छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल दिनेश चंद्र को परिजन स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया । इस दौरान रास्ते में ही वृद्ध मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया हादसे में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत होने की सूचना मिली है। हरदोई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...