हरदोई, अगस्त 15 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बघौली थाना क्षेत्र के अक्षरामऊ गांव में गुरुवार रात छत से गिरकर 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। उसकी मार्च में शादी होनी थी। बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षरामऊ गांव निवासी कृष्ण बहादुर सिंह की पुत्री प्रिया सिंह गुरुवार रात घर की छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे आरसीसी सड़क पर जा गिरी। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रिया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रिया की शादी तय हो चुकी थी। आगामी मार्च में उसकी शादी होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों को लेकर खुश था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने खुशियां मातम म...