Hardoi News: छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मेरु गांव में रविवार रात छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। पेशाब जाने के लिए उठे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेढूं गांव निवासी 35 वर्षीय आकाशदीप रविवार रात घर की पहली मंजिल की छत पर लेटा था। उसके चाचा सुशील कुमार ने बताया कि रात में आकाशदीप पेशाब जाने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आकाशदीप के पिता अनिल कुमार की पहले ही मौत हो चुकी थी। आकाशदीप की 2017 में शादी हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.