Hardoi News: छत से गिरकर मूंगफली व्यापारी की मौत
हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे में मंगलवार देर रात मकान की पहली मंजिल की छत से गिरकर एक मूंगफली व्यापारी की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां बुधवार तड़के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर निवासी 50 वर्षीय धनीराम वर्तमान में बावन कस्बे के मुजाजपुर मोहल्ले में परिवार के साथ रहकर मूंगफली का व्यापार करते थे। बड़े बेटे नागेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात पूरा परिवार भोजन करने के बाद पहली मंजिल की छत पर सोने चला गया था। धनीराम छत के किनारे गली की ओर सो रहे थे। आशंका है कि रात में नींद के दौरान करवट लेते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गली में गिर पड़े। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.